मुंबई के कल्याण में डंपर और ईको कार की टक्कर, नौ लोगों की मौत
महाराष्ट्र के कल्याण में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक डंपर और ईको कार की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ठाणे के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डीएस स्वामी ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक डीएस स्वामी ने आईएएनएस को बताया कि अभी तक 9 लोगों की मौत हुई है। दो लोग घायल हैं। गंभीर स्थिति होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, कल्याण में यह दुर्घटना कल्याण-मुरबाड मार्ग पर रायता पुल के पास सुबह करीब 11...