चंद्रशेखर राव ने ताकत दिखाई
विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हार के बाद पस्त पड़े भारत राष्ट्र समिति के नेता के चंद्रशेखर राव ने ताकत दिखाई है। उन्होंने एक बड़ी रैली करके तेलंगाना की राजनीति में बड़ी वापसी का संकेत दिया है। गौरतलब है कि 2023 के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में भारत राष्ट्र समिति हार गई थी और चंद्रशेखर राव की 10 साल की सत्ता का अंत हुआ था। उसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने बहुत खराब प्रदर्शन किया। विधानसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस राव की पार्टी तोड़ते हुए है। उसके नेता और कार्यकर्ता दोनों का मनोबल...