चंद्रशेखर राव की तरह ममता का दांव
तेलंगाना के तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रशेखऱ राव ने 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले जो दांव चला था उसी से मिलता जुलता दांव ममता बनर्जी भी चल रही हैं। चंद्रशेखर राव दो बार जीते और तीसरी बार चुनाव में जाने से पहले उन्होंने अपनी अखिल भारतीय नेता की छवि का प्रचार शुरू किया। वे विशेष विमान लेकर देश भर के विपक्षी नेताओं से मिलने गए। उन्होंने भाजपा के खिलाफ एक राष्ट्रीय गठबंधन बनाने का प्रयास किया। चंद्रशेखर राव ने महाराष्ट्र का धुआंधार दौरा किया और वहां पार्टी संगठन खड़ा करने का प्रयास किया और अंत में उन्होंने अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र...