चावड़ी बाजार हादसे पर एई-जेई निलंबित
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यहां के चावड़ी बाजार स्थित गली सितारा में निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित क्षेत्र के सहायक अभियंता (एई) और कनिष्ठ अभियंता (जेई) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये हैं। श्रीमती गुप्ता ने गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को हादसे की विस्तृत जांच कर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की...