सर्व कल्याणकारी सूर्यदेव
पंचांग के अनुसार स्वच्छता, शुद्धता और पावनता की महत्ता से संबंधित चार दिवसीय कार्तिक छठ महोत्सव की शुरुआत 2025 में 25 अक्टूबर 2025 शनिवार को नहाय-खाय के साथ होगा। 26 अक्टूबर 2025 रविवार को विधि-विधान पूर्वक लोहंडा, खरना का आयोजन होगा। 27 अक्टूबर 2025 सोमवार को सूर्यास्तगामी भगवान सूर्य को संध्याकालीन अर्घ्य दिया जाएगा। डूबते सूर्य को शाम का अर्ध्य शाम 5:10 बजे से शाम 5:58 बजे तक देना बेहद शुभ होगा। 28 अक्टूबर 2025 मंगलवार को उदीयमान सूर्य को प्रातःकालीन अर्घ्य अपर्ण करेंगे। छठ महोत्सव पर विशेष अति प्राचीन काल से पूजनीय सूर्य प्रत्यक्ष देवता हैं, जो सृष्टि को...