चीफ जस्टिस नोएडा मजिस्ट्रेट पर नाराज
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने नोएडा के एक मजिस्ट्रेट को कड़ी फटकार लगाई है। बुधवार को चीफ जस्टिस ने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘जब सुप्रीम कोर्ट ने छात्र विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी एफआईआर रद्द कर दी है। विरोध प्रदर्शनों को लेकर किसी भी छात्र के खिलाफ भविष्य में जबरदस्ती की कार्रवाई पर रोक लगाई है। ऐसे में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने छात्र को नोटिस जारी करने की हिम्मत कैसे की? कोई भी मजिस्ट्रेट उस आदेश का उल्लंघन नहीं कर सकता।’ असल में कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के जंतर मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े सारे एफआईआर सुप्रीम...