यूपी में योगी आदित्यनाथ की चिंता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चिंता में हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक चार करोड़ लोगों ने मतदाता प्रपत्र नहीं भरा है। यह लगभग एक चौथाई संख्या है। हालांकि अभी वहां समय है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुरोध पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को दो हफ्ते बढ़ा कर 26 दिसंबर तक कर दिया है। तभी योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा है कि वे जी जान से जुटें और अगले 10 दिन में ज्यादा से ज्यादा लोगों के...