वाणिज्यिक एलपीजी आपूर्ति सामान्य
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद सरकार ने होटल, रेस्तरां और अन्य वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की आपूर्ति फिर से सामान्य स्तर पर बहाल कर दी है। संकट के दौरान लगाए गए अधिकांश आपूर्ति प्रतिबंध भी हटा लिए गए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि घरेलू उत्पादन में सुधार और आयातित एलपीजी कार्गो के आने की उम्मीद के चलते वाणिज्यिक एलपीजी पर लगी पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं। संकट के समय रोकी गई थोक एलपीजी आपूर्ति भी चरणबद्ध तरीके से फिर शुरू कर दी गई है। पश्चिम एशिया में संघर्ष के दौरान सरकार ने...