असम में कांग्रेस अब अकेले
वैसे भी असम में अभी तुरंत कोई चुनाव नहीं होने वाला है। लेकिन यह दिख रहा है कि कांग्रेस पूरी तरह से अलग थलग हो गई है। खुद कांग्रेस ने पहले बदरूद्दीन अजमल की पार्टी से तालमेल तोड़ा था। उसके बाद कांग्रेस ने अखिल गोगोई की रायजोर दल और लुरिनजोत गोगोई की असम जातीयता परिषद से तालमेल किया था। ये दोनों नेता और उनकी पार्टियां आंदोलन से निकली थीं। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बाद ये दोनों नेता उभरे थे। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इनसे तालमेल करके लड़ा लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद दोनों ने...