राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

असम में कांग्रेस अब अकेले

वैसे भी असम में अभी तुरंत कोई चुनाव नहीं होने वाला है। लेकिन यह दिख रहा है कि कांग्रेस पूरी तरह से अलग थलग हो गई है। खुद कांग्रेस ने पहले बदरूद्दीन अजमल की पार्टी से तालमेल तोड़ा था। उसके बाद कांग्रेस ने अखिल गोगोई की रायजोर दल और लुरिनजोत गोगोई की असम जातीयता परिषद से तालमेल किया था। ये दोनों नेता और उनकी पार्टियां आंदोलन से निकली थीं। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बाद ये दोनों नेता उभरे थे। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इनसे तालमेल करके लड़ा लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद दोनों ने कांग्रेस से पल्ला झाड़ लिया। अब अखिल गोगोई ने कांग्रेस पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया है।

पिछले दिनों नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस तीसरे स्थान पर चली गई। धुबरी सीट पर 2024 में 10 लाख से ज्यादा वोट से हारे बदरूद्दीन अजमल दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें पौने छह लाख करीब वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को सवा लाख वोट नहीं मिल पाया। अब कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले अखिल गोगोई ने राहुल गांधी को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि कॉकरोच जनता पार्टी युवाओं और छात्रों की स्वाभाविक पसंद है। उन्होंने लिखा है कि इसका आंदोलन स्वंयस्फूर्त था और छात्र व युवा इसमें शामिल थे। लेकिन कांग्रेस ने इसके समानांतर प्रदर्शन शुरू करके ‘स्ट्रीट को डिवाइड किया’ और छात्रों के प्रदर्शन को कमजोर किया। अखिल गोगोई ने अपनी चिट्ठी में सीधे राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कांग्रेस के साथ साथ राहुल के ऊपर आरोप लगाया है कि उन्होंने सीजेपी के प्रोटेस्ट को कमजोर करने के लिए सामानांतर प्रदर्शन किया। ऐसा लग रहा है कि असम में आंदोलन से निकली पार्टियां सीजेपी की ओर देख रही हैं। अगर ये पार्टियां एक साथ आती हैं तो कांग्रेस को और नुकसान हो सकता है।

Tags :

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment