Congress manifesto

  • कांग्रेस का घोषणा पत्र हर तरह से हिट!

    इस बार का लोकसभा चुनाव कई बातों के लिए याद रखा जाएगा, जिसमें एक बात यह है कि संभवतः पहली बार किसी पार्टी के घोषणापत्र का इतने विस्तार से विश्लेषण हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि भाजपा के नेता माइक्रोस्कोप लेकर कांग्रेस का घोषणापत्र, जिसे उसने न्याय पत्र नाम दिया है उसे पढ़ रहे हैं। यह भी लग रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम अलग पढ़ रही है और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टीम अलग पढ़ रही है। सभी नेता कांग्रेस के घोषणापत्र से कोई न कोई बात निकाल...

  • कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता की आवाज: कमल नाथ

    भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को जनता की आवाज बताया है। कमलनाथ ने गुरुवार को सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कांग्रेस (Congress) के मेनिफेस्टो में जनता की जरूरतों और सही मुद्दों को जगह दी गई है। यह मेनिफेस्टो देश की असली आवाज है, जिसे राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा (India Jodo Yatra) के दौरान सुना, समझा और महसूस किया है। Kamal Nath कमल नाथ (Kamal Nath) का कहना है कांग्रेस के पांच न्याय युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और भागीदारी न्याय के माध्यम से हर कमजोर वर्ग...

  • कांग्रेस का न्याय का वादा

    नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ‘न्याय पत्र’ के नाम से अपने घोषणापत्र का ऐलान कर दिया। इसमें ‘पांच न्याय और 25 गारंटी’ की बात की गई है। राहुल गांधी पिछले दिनों खत्म हुई अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जितनी बातें कहते रहे थे उन सबको कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल किया गया है। कांग्रेस ने कहा है कि उसकी सरकार बनी तो वह पूरे देश में जाति गणना कराएगी और आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से बढाएगी। इसके साथ ही एमएस स्वामीनाथन फॉर्मूले के आधार पर फसलों की कीमत तय करके एमएसपी की कानूनी...

  • लोकतंत्र व संविधान बचाने का चुनाव: राहुल

    नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र जारी किए जाने के मौके पर पार्टी के नेता राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया और कहा कि इस बार का चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का चुनाव है। उन्होंने कांग्रेस के बैंक खाते सीज किए जाने का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉलिटिकल फाइनेंस पर एकाधिकार बना लिया है। राहुल ने शुक्रवार को मीडिया से कहा- यह चुनाव बुनियादी रूप से अलग है। मुझे नहीं लगता कि संविधान और लोकतंत्र को इतना खतरा पहले कभी था...

  • कांग्रेस का घोषणापत्र पांच अप्रैल को जारी होगा

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने जिस दिन लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणापत्र बनाने वाली कमेटी के गठन का ऐलान किया उसके अगले दिन कांग्रेस ने ऐलान किया कि पांच अप्रैल को उसका घोषणापत्र जारी हो जाएगा। पांच अप्रैल को घोषणापत्र जारी होने का ऐलान करने के साथ ही कांग्रेस ने इस बात के लिए भाजपा पर तंज किया कि उसने चुनाव की घोषणा के बाद आखिरी समय में घोषणापत्र बनाने वाली कमेटी का गठन किया है। गौरतलब है कि भाजपा ने एक दिन पहले शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक 27 सदस्यीय कमेटी बनाने...