Congress Working Committee

  • कांग्रेस कार्यसमिति बनाना सबसे मुश्किल

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए ज्यादा मुश्किल पदाधिकारियों का चयन है या कांग्रेस कार्य समिति का गठन ज्यादा मुश्किल है? कांग्रेस के नेता मान रहे हैं कि कार्य समिति बनाना सबसे बड़ी चुनौती है। जानकार सूत्रों के मुताबिक पदाधिकारियों के चयन में कोई मुश्किल नहीं आने वाली है। अभी सोनिया गांधी की बनाई टीम काम कर रही है और उसमें खड़गे कोई खास बदलाव नहीं करेंगे। जो महासचिव जिस राज्य में प्रभारी है उसके वहां बने रहने की ज्यादा संभावना है। अगर कुछ बदले जाएंगे तो उनकी संख्या बहुत कम होगी। इसी तरह कांग्रेस का संचार विभाग है उसमें...

  • इस हफ्ते बन जाएगी खड़गे की टीम

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी टीम लगभग फाइनल कर ली है। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते नए पदाधिकारियों की घोषणा हो सकती है और इसी हफ्ते कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों के नाम भी घोषित हो सकते हैं। कांग्रेस के जानकार सूत्रों के मुताबिक महासचिवों में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मौजूदा महासचिव बने रह सकते हैं। खड़गे की टीम में महासचिवों की संख्या बढ़ेगी। अभी 10 महासचिव हैं, जिनकी संख्या 12 से ज्यादा हो सकती है। मौजूदा महासचिवों में केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, रणदीप सुरजेवाला, तारिक अनवर, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश और जितेंद्र सिंह के बने...