दूषित पानी से मरे लोगों के परिजनों से मिले राहुल
इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने वहां भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से मरे लोगों के परिजनों से मुलाकात की और राज्य सरकार पर जम कर हमला किया। राहुल गांधी ने दूषित पानी से प्रभावित हुए परिवारों से मिलने के लिए पहले बॉम्बे हॉस्पिटल गए थे। वहां उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उसके बाद वे भागीरथपुरा गए। राहुल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ये नए मॉडल की स्मार्ट सिटी है। पीने का पानी नहीं है। परिवार पानी पीने के बाद बीमार हुए। यानी इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता...