क्रॉस वोटिंग का पता कैसे चलेगा?
इस बार का झारखंड के राज्यसभा चुनाव से कई दिलचस्प ट्रेंड उभरे हैं। उनमें से एक यह है कि भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार और रिलायंस समूह के परिमल नाथवानी के पक्ष में किसने क्रॉस वोटिंग की? आमतौर पर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की जानकारी तुरंत मिल जाती थी क्योंकि हर विधायक को अपना वोट अपनी पार्टी के पोलिंग एजेंट को दिखाना होता है। पोलिंग एजेंट पार्टी के सबसे निष्ठावान व्यक्ति को इसलिए बनाया जाता है ताकि वह तत्काल अलर्ट करे। लेकिन इस बार हर पार्टी का पोलिंग एजेंट दावा कर रहा है कि उसके विधायक ने महागठबंधन की ओर...