मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
नई दिल्ली। मलयालम सिनेमा के सुपर सितारे मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मोहनलाल को 2023 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनके चयन की घोषणा सूचना व प्रसारण मंत्रालय की ओर से शनिवार को की गई। भारतीय सिनेमा का यह सबसे प्रतिष्ठित सम्मान मिलने की घोषणा के बाद मोहनलाल ने कहा, ‘यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैं अपने दर्शकों और उन सभी निर्देशकों, लेखकों का आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरी मलयालम फिल्म...