कांग्रेस का एक और दलित अध्यक्ष
राहुल गांधी सचमुच कांग्रेस में ढांचागत बदलाव कर रहे हैं। उनको लग रहा है कि तात्कालिकता में एकाध प्रतीकात्मक फैसलों से बात नहीं बनेगी। इसलिए वे एक के बाद एक राज्य में दलित व पिछड़ा प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे की नियुक्ति के बाद राहुल ने कई राज्यों में दलित या पिछड़ा अध्यक्ष बनवाए हैं। ताजा मिसाल हिमाचल प्रदेश की है, जहां राहुल ने विनय कुमार को अध्यक्ष बनवाया है। वे हिमाचल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर थे। उनको इस्तीफा दिला कर अध्यक्ष बनाया गया है। वे दलित समाज के हैं और...