दीपोत्सव में नदारद रहे दोनों डिप्टी सीएम
अयोध्या। अयोध्या में दिवाली से एक दिन पहले शुक्रवार को धूमधाम से दीपोत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल हुए। उन्होंने राम मंदिर में दीप जलाए। इसके बाद दीपोत्सव की शुरुआत हुई। इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पहले गोलियां चलती थीं लेकिन अब फूल बरसाए जा रहे हैं। हालांकि इस बार के दीपोत्सव पर राजनीतिक विवाद की छाया भी दिखी। दीपोत्सव के विज्ञापन में फोटो नहीं छापे जाने से नाराज दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दोनों दीपोत्सव में हिस्सा लेने अयोध्या नहीं पहुंचे। बहरहाल, शुक्रवार की...