Delhi MCD election

  • दिल्ली में भाजपा, आप को सबक मिल गया

    दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी दोनों को सबक मिल गया। चुनाव ज्यादा बड़ा नहीं था लेकिन दिल्ली नगर निगम, एमसीडी की 12 सीटों के नतीजों से दिल्ली के लोगों ने एक राय प्रकट की है। दिल्ली के लोगों ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। भाजपा पहले से जीती हुई नौ में से दो सीटों पर चुनाव हार गई है। एक सीट पऱ उसको आम आदमी पार्टी ने हराया तो दूसरी सीट पर कांग्रेस ने हराया। हालांकि भाजपा के नेता संतोष कर रहे हैं कि उनका वोट प्रतिशत बढ़ा है लेकिन इससे दो सीटें हारने की...

  • दिल्ली में भाजपा और आप की जोर आजमाइश

    वैसे तो दिल्ली नगर निगम में भाजपा को बहुमत की समस्या नहीं है। उसके पाक 116 पार्षद हैं और आम आदमी पार्टी से अलग होकर बनी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 15 पार्षदों का समर्थन भी उसको है। इस तरह उसके पास 131 पार्षद हो जाते हैं, जबकि सदन की संख्या ढाई सौ की है। फिर भी इसमें से खाली हुई 12 सीटों पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जबरदस्त जोर आजमाइश है। इसका कारण यह है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में आप के बुरी तरह से हारने के बाद आम आदमी पार्टी को अपनी ताकत दिखानी है।...