दिल्ली विश्वविद्यालय में अंक के आधार पर दाखिला
यह बड़ी खबर है लेकिन राजनीतिक हलचल में दब गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जब से एक देश, एक परीक्षा के अपने विचार के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए एक परीक्षा यानी सीयूईटी शुरू कराई है उसके बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में 12वीं के अंक के आधार पर दाखिला लिया जा रहा है। यह सिर्फ दो ही कॉलेजों में हो रहा है लेकिन बड़ी बात है। यह संयोग है कि दोनों कॉलेज महिलाओं के लिए हैं। दिल्ली का साउथ कैम्पस के अदिति कॉलेज और भगिनी निवेदिता कॉलेज में इस...