अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए रिपब्लिकन पार्टी से प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों का नियंत्रण छीन लिया है। बुधवार को लगातार आ रहे चुनावी नतीजों के बीच सामने आए अनुमानों के अनुसार, यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा राजनीतिक झटका है। श्री ट्रंप की ऐतिहासिक रूप से कम होती लोकप्रियता और अर्थव्यवस्था तथा जीवनयापन की बढ़ती लागत को लेकर जनता में असंतोष का फायदा उठाते हुए डेमोक्रेट्स ने देशभर में रिपब्लिकन पार्टी के कब्जे वाली सीनेट की कई सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें परंपरागत रूप से रिपब्लिकन पार्टी के प्रभाव...