Desal

  • तेल की कीमतें कब बढ़ेंगी?

    रसोई गैस की कीमत तो बढ़ गई। अभी कॉमर्शियल गैस की कीमत बढ़ी है। लेकिन यह तय मानना चाहिए कि आने वाले दिनों में घरेलू रसोई गैस और पाइप लाइन से सप्लाई होने वाली पीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि अभी कॉमर्शियल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का भी असर हर वर्ग के ऊपर पड़ेगा। बाहर रह कर पढ़ाई करने वाले छात्र हों या प्रवासी मजदूर हों या कंपनियों में काम करने वाले पेशेवर हों, सबके मासिक खर्च पर इसका असर दिखेगा। पहले ही मजजूर और छात्र अपने घरों को लौटने लगे हैं और अब इसकी गति तेज...

  • क्या सचमुच कीमतें नहीं बढ़ेंगी?

    एक तरफ जनता का यह अटूट विश्वास है कि 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण का मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी करेगी और दूसरी ओर सरकार का यह दावा है कि कीमतें नहीं बढ़ेंगी। सवाल है कि इन दोनों में से किसकी बात सही होगी? सरकार की ओर से बार बार कहा जा रहा है कि अभी कीमत बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है। पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियां चुप हैं लेकिन पेट्रोल व प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने अपनी एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि...

  • सरकार लगी है भाषण और ब्रीफिंग में!

    एक तरफ जनता के सामने हर दिन महसूस हो रहा संकट है तो दूसरी ओर सरकार की रोज की प्रेस ब्रीफिंग है। हर दिन पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय, शिपिंग मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सूचना व प्रसारण मंत्रालय आदि की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है। इसमें बताया जा रहा है कि भारत में पेट्रोल, डीडल या गैस का कोई संकट नहीं है। सवाल है कि जब संकट नहीं है तो कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति क्यों बंद हुई थी या अब भी सिर्फ 50 फीसदी ही आपूर्ति क्यों हो रही है? यह कहने में सरकार को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए...

  • तेल पर सरकार की गजब कमाई

    साल 2025 जा रहा है और इसका लेखा जोखा करते हुए एक बहुत दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है। पता चला है कि इस साल यानी 2025 में पूरी दुनिया में कच्चा तेल बहुत सस्ता हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने से भारत सरकार को बड़ी कमाई हुई। कमाई दो तरह से हुई। एक तरफ भारत के आयात बिल में कमी आई तो दूसरी ओर खुदरा बाजार में कीमतें कम नहीं होने से आमदनी में भारी बढ़ोतरी जारी रही। खबर है कि 2025 में कच्चे तेल के आयात बिल में 12 फीसदी की कमी आई। यानी पहले...

  • अमेरिका से तेल खरीद दोगुनी हुई

    नई दिल्ली। जब से अमेरिका ने भारत के ऊपर जैसे को तैसा टैरिफ लगाने का ऐलान किया है तब से भारत ने अमेरिका से तेल की खरीद दोगुनी कर दी है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के साथ हुए सौदे के तहत भारत ने तेल खरीद में बढ़ोतरी की है। गौरतलब है कि ट्रंप ने अप्रैल में टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया था और 90 दिन के लिए उसे रोक दिया था। सरकारी  आंकड़ों के मुताबिक उसके बाद अप्रैल से जून की तिमाही में अमेरिका से तेल खरीद में सालाना आधार पर 114 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों...