ध्रुव जुरेल का नाबाद शतक, भारत ने 503 रन पर पारी घोषित की
ध्रुव जुरेल (नाबाद 115) के बेहतरीन शतक की बदौलत भारत ने सोमवार को दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन नौ विकेट पर 503 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। श्रीलंका ने इसके जवाब में स्टंप्स तक अपने दो विकेट मात्र आठ रन पर गंवा दिए। प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने एक-एक विकेट लिया। श्रीलंका अभी भारत के स्कोर से 495 रन पीछे है। इस मैच के पहले दो दिन पूरी तरह भारत के नाम रहे हैं। बारिश ने जरूर दूसरे दिन काफी समय बर्बाद किया। अगले तीन दिन भी बारिश का प्रभाव रहने की...
