ध्रुव जुरेल (नाबाद 115) के बेहतरीन शतक की बदौलत भारत ने सोमवार को दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन नौ विकेट पर 503 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। श्रीलंका ने इसके जवाब में स्टंप्स तक अपने दो विकेट मात्र आठ रन पर गंवा दिए। प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने एक-एक विकेट लिया। श्रीलंका अभी भारत के स्कोर से 495 रन पीछे है।
इस मैच के पहले दो दिन पूरी तरह भारत के नाम रहे हैं। बारिश ने जरूर दूसरे दिन काफी समय बर्बाद किया। अगले तीन दिन भी बारिश का प्रभाव रहने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में भारतीय गेंदबाज श्रीलंका की ये पहली पारी जल्दी से जल्दी समेटने की पूरी कोशिश करेंगे।
भारत ने चायकाल तक श्रीलंका के खिलाफ आठ विकेट पर 475 रन बना कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। बारिश आने के कारण दूसरा सत्र जल्द समाप्त हुआ, ध्रुव जुरेल 95 रन पर खेल रहे थे। भोजनकाल के समय 59 रन पर नाबाद रहे जुरेल ने पारी को संभाले रखा और अपने दूसरे टेस्ट शतक से सिर्फ पांच रन दूर थे, तभी 131.2 ओवर में बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। हालांकि उन्होंने चायकाल के बाद खेल शुरू होने के उपरान्त अपना शतक पूरा किया।
Also Read : राहुल गांधी का पुणे का कार्यक्रम पैसे लेकर आयोजित किया गया राजनीतिक कार्यक्रम है: भाजपा
जुरेल ने 177 गेंदों पर नाबाद 115 रन की अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा चार रन पर नाबाद रहे। जैसे ही प्रसिद्ध ने चौका मारकर भारत के 500 रन पूरे किये तुरंत ही कप्तान शुभमन गिल ने दोनों को वापस आने का इशारा कर दिया।
भोजनकाल के बाद भारत का सातवां विकेट ऋषभ पंत के रूप में गिरा। पंत ने 89 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए (63) रनों की पारी खेली। पंत के आउट होने के बाद जुरेल का साथ देने आए मानव सुथार ने 51 गेंदों में धैर्यपूर्वक 18 रन बनाए, लेकिन फिर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच दे बैठे।
इससे पहले पंत और जुरेल ने सातवें विकेट के लिए 152 गेंदों में 112 रन की अहम साझेदारी की थी, जिसने सारांश जैन के आउट होने के बाद भारत को मुश्किल से निकाला और टीम का स्कोर 400 के पार पहुंचाया।
आउट होने से पहले पंत ने 81 गेंदों में अपनी 21वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया, जबकि जुरेल ने 97 गेंदों में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। लंच के समय, 112 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/419 था; पंत 63 और जुरेल 59 रन पर खेल रहे थे। इसके बाद, बारिश के कारण खेल रोके जाने से पहले मेहमान टीम ने 56 रन और जोड़े। जब बारिश के कारण खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ा, तब जुरेल 95 रन पर नाबाद थे और मोहम्मद सिराज ने अभी तक कोई रन नहीं बनाया है।
श्रीलंका की ओर से असिता फर्नांडो ने चार विकेट लिये। प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवंता को दो-दो विकेट मिले। लाहिरू कुमारा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




