उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक और पदयात्रा की तैयारी कर रहे हैं। वे नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं। अब उन्होंने ऐलान किया है कि वे महाकाल की नगरी उज्जैन से श्रीराम की नगरी अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी की घटना को लेकर दिग्विजय ने इस यात्रा का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी यात्रा में शामिल होने के लिए उन लोगों को आमंत्रित किया, जिन्होंने मंदिर निर्माण में चंदा दिया है। दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को भोपाल में मीडिया से बातचीत में कहा कि वे दो अक्टूबर से...