भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनेगा
दिलीप जायसवाल के फिर से नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री बनने के बाद अब फिर से भाजपा में नए अध्यक्ष की तलाश शुरू होगी। सम्राट चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे, जब उनको उप मुख्यमंत्री बनाया गया तो उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद दिलीप जायसवाल को मंत्री बनाया गया, जो उस समय राज्य सरकार के भू राजस्व व निबंधन मंत्री थे। वे थोड़े समय तक दोनों पदों पर रहे क्योंकि उस समय जमीन के सर्वेक्षण का काम शुरू हुआ था। उसके बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन ऐसा लग रहा है...