DK Shivkumar

  • सिद्धारमैया के चाहने से कुछ नहीं होगा

    कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को वास्तविकता स्वीकार कर लेनी चाहिए। वे मुख्यमंत्री पद से हट रहे हैं। उनकी जगह डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बन रहे हैं। सो, यह नहीं होगा कि शिवकुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ जाएंगे और सिद्धारमैया को उनके मन के काम करने देंगे। जैसे सिद्धारमैया मुख्यमंत्री थे और सारे फैसले अपने हिसाब से करते थे उसी तरह शिवकुमार काम करेंगे। वे खुद एक बड़े सामाजिक समूह वोक्कालिगा का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने से वोक्कालिगा कांग्रेस के साथ जुड़ेगा। पिछली बार इसी वोट से कांग्रेस जीती थी। कांग्रेस आलाकमान अभी सिद्धारमैया की बात सुन रहा...

  • तीन जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार

    कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने शनिवार को घोषणा की कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु स्थित लोक भवन के ग्लास हाउस में आयोजित किया जाएगा। यह घोषणा शनिवार शाम 4 बजे होने वाली कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक से पहले की गई। पार्टी कार्यालय में आयोजित संयुक्त आपात प्रेस वार्ता में केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जी. सी. चंद्रशेखर ने कहा कि पार्टी ने समारोह को सादगीपूर्ण रखने और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने का...

  • सिद्धारमैया सीएम बने रहेंगे

    नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी बदलाव नहीं करने जा रही है। मंगलवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की पार्टी आलाकमान के साथ बैठक के बाद बताया गया है कि सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बने रहेंगे। कांग्रेस की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। पार्टी ने बताया कि राज्य में होने वाले राज्यसभा चुनाव, ग्रेटर बेंगलुरू नगर निगम चुनाव और विधान परिषद चुनाव के साथ साथ संगठन को लेकर चर्चा हुई। सिद्धारमैया और शिवकुमार को दिल्ली बुलाए जाने के बाद से इस पर चर्चा हो रही थी कि मुख्यमंत्री पद...

  • डीकेएस आर-पार की लड़ाई के मूड में

    कर्नाटक के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार इस बार आर या पार की लड़ाई के मूड में हैं। इसका संकेत उन्होंने एक पुराने कांग्रेस नेता के साथ बातचीत में दिया, जिनके साथ उनके संबंध 40 साल के हैं। उनके पुराने साथी ने उनसे पूछा कि वे मुख्यमंत्री बनने की अपनी मांग को किस हद तक ले जाएंगे। इसके जवाब में डीकेएस ने कहा कि इस बार लड़ाई निर्णायक होगी। दिलचस्प बात यह है कि डीके शिवकुमार इस बार अपनी मांग को सिर्फ निजी नहीं बता रहे हैं, बल्कि उनका कहना है कि पूरे कर्नाटक में सिद्धारमैया को...

  • डीकेएस की मंदिर यात्रा से कांग्रेस में चिंता

    कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की नींद उड़ा रखी है। वे जब महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज गए या महाशिवरात्रि के ऐसे धार्मिक आयोजन में शामिल हुए, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे तभी से कांग्रेस में चिंता बढ़ी है। इस बीच उनको प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की चर्चा चली परंतु उन्होंने और उनके समर्थकों ने इस चर्चा को सिरे से खारिज कर दिया। अब कहा जा रहा है कि वे या तो मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री दोनों बने रहेंगे। इस बीच उन्होंने...