डीएमके से उम्मीद बेमानी है
कांग्रेस को उम्मीद है कि एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके संसद के अंदर परिसमीन बिल का समर्थन नहीं करेगी। कांग्रेस के प्रदेश के नेता मणिक्कम टैगोर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि जिन पार्टियों ने अप्रैल में संसद की विशेष बैठक के दौरान नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन के बिल का विरोध किया था और उसके खिलाफ मतदान किया था वो पार्टियां इस बार भी ऐसा ही करेंगी। उनका इशारा डीएमके की ओर था, जिसने सबसे आक्रामक तरीके से विरोध किया था। एमके स्टालिन ने काले कपड़े पहन कर बिल की कॉपी जलाई थी। उनके सांसदों ने संसद...