नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘डॉ. हसन’ का ट्रेलर जारी
जियोहॉटस्टार ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा अभिनीत मेडिकल ड्रामा सीरीज 'डॉ. हसन' का ट्रेलर जारी कर दिया है। रोहन सिप्पी के निर्देशन में बनी यह सीरीज 11 दिसंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह सीरीज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय अमेरिकी मेडिकल ड्रामा 'हाउस' का भारतीय रूपांतरण है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी डॉ. हसन की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपनी असाधारण चिकित्सकीय प्रतिभा और जटिल बीमारियों का पता लगाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। वह ऐसे मेडिकल मामलों को सुलझाते हैं, जिनका निदान दूसरे चिकित्सक नहीं कर पाते हैं। सीरीज में दीया मिर्जा ने अस्पताल की मुख्य चिकित्सा...