DUSU Elections

  • एबीवीपी ने डूसू के तीन पदों पर जीत दर्ज की: निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पद में से तीन पर जीत दर्ज की, जबकि एनएसयूआई का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) केंद्रीय पैनल के चार पद में से किसी पर भी जीत हासिल नहीं कर सका। एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के चुनाव में 24,576 वोट हासिल करने वाले एबीवीपी के यश डबास...

  • डूसू चुनाव: 15वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अभाविप के यश डबास आगे

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए जारी मतगणना के 15वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के उम्मीदवार यश डबास भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के विजय मीणा से 294 मत से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 22,682 मतों के साथ सबसे आगे हैं। अध्यक्ष पद के लिए डबास को अब तक 17,315 मत मिले हैं जबकि मीणा को 17,021 मत प्राप्त हुए हैं। संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई के गोपाल चौधरी 11,912 मतों के साथ आगे हैं। सचिव पद की दौड़ में अभाविप उम्मीदवार रिया छावड़ी को 14,731...

  • डूसू चुनाव: 10वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के विजय मीणा आगे

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के 10वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के उम्मीदवार विजय मीणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के यश डबास से 494 मतों से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 15,591 मतों के साथ सबसे आगे हैं।अध्यक्ष पद के लिए मीणा को अब तक 11,966 मत मिले हैं जबकि डबास को 11,472 मत प्राप्त हुए हैं। सचिव पद की दौड़ में अभाविप उम्मीदवार को 9,953 मत मिले हैं जबकि एनएसयूआई उम्मीदवार को 7,712 मत प्राप्त हुए हैं। Also Read : वित्त...

  • एनएसयूआई ने डूसू चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा किया

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026-27 के लिए मतदान के पहले चरण के पूरा होने के बाद नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने छात्रों के बीच सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्थन का दावा किया है। संगठन ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने उत्साह के साथ मतदान किया और एनएसयूआई सभी चार सीटों पर जीत दर्ज करने को लेकर आश्वस्त है। Also Read : भारतीय अंडर-19 टीम ऑस्ट्रेलिया को सात रनों से हराया एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस और पूरे तंत्र के दबाव के बावजूद एनएसयूआई कार्यकर्ता...

  • डूसू चुनाव से पहले हिंसा, हाई कोर्ट नाराज

    नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन यानी डूसू के चुनाव से पहले बड़ी हिंसा हुई है। इसे लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। अदालत ने इस पर रिपोर्ट मांगी है और नाराजगी जताते हुए कहा कि वह चुनाव रद्द कर सकती है। हाई कोर्ट ने गुरुवार को कहा, ‘लोकतंत्र को अपराधियों का समाज नहीं बनाया जा सकता’। अदालत ने इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन, दिल्ली पुलिस और सरकार से शुक्रवार तक रिपोर्ट मांगी है। हाई कोर्ट ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर उठाए गए कदमों से वह संतुष्ट नहीं हुआ, तो वोटों की गिनती और...

  • ‘जेन जी’ की असली परीक्षा डूसू चुनाव में है

    दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू का चुनाव 18 सितंबर को होने वाला है। वैसे तो डूसू का चुनाव हमेशा दिलचस्प वाला होता है और देश भर की नजर उसके नतीजों पर रहती है। लेकिन इस बार का चुनाव खास दिलचस्पी वाला होगा। इसके दो कारण हैं। पहला तो यह कि पेपर लीक और परीक्षा की गड़बड़ियों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्रों व युवाओं के प्रदर्शन के बाद यह पहला चुनाव है। चुनाव से ठीक पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैम्पस के पास सत्य निकेतन में एक पीजी हॉस्टल की इमारत गिरने की घटना भी हुई...

  • डूसू चुनाव पर होगा जंतर मंतर का असर

    दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव की घोषणा हो गई है। 18 सितंबर को चुनाव होगा और 19 सितंबर को वोटों की गिनती होगी। ध्यान रहे पिछले साल चुनाव में बड़ा विवाद हो गया था। भारी भरकम खर्च और बड़े बड़े जुलूस को आचार संहिता का उल्लंघन माना गया था और अदालत ने नतीजों पर रोक लगा दी थी। इस बार भी चुनाव तो वैसे ही लड़ा जाएगा लेकिन ज्यादा दिलचस्प इसलिए होगा क्योंकि कॉकरोच जनता पार्टी और जंतर मंतर का घटनाक्रम मुख्य रूप से मुद्दा होगा। जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठी आईसा नेता नेहा बोरा...

  • डूसू में एबीवीपी का परचम

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने परचम लहराया है। शुक्रवार को घोषित चुनाव परिणामों में 4 में से 3 सीटों पर एबीवीपी को जीत मिली है। अध्यक्ष पद पर आर्यन मान जीते हैं। डूसू चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। एबीवीपी ने शुरुआत से ही बढ़त को जारी रखा। आखिर में अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी विजयी घोषित हुए। अध्यक्ष पद के एबीवीपी उम्मीदवार आर्यन मान ने जीत हासिल की, जबकि सचिव पद पर कुणाल चौधरी जीते और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा जीतीं। उपाध्यक्ष पद...

और लोड करें