E-20 Petrol

  • हकीकत तो नहीं बदलेगी!

    सियाम के पलटने से सिर्फ उसकी ही संदिग्ध नहीं हुई है, बल्कि सरकार पर भी सवाल उठे हैं। सबसे प्रमुख प्रश्न है कि क्या सियाम पर सरकार ने दबाव डाला, जैसाकि आरोप लग रहे हैं? सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबिल मैनुफैक्चरर्स (सियाम) ने पहले सरकार को पत्र लिखकर शिकायत की कि ई-20 (20 प्रतिशत इथॉनोल मिले) पेट्रोल से कारें खराब हो रही हैं। लेकिन अब सियाम ने यह कहते हुए वो पत्र वापस ले लिया है कि किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले अभी और जानकारी की जरूरत है! ई-20 ईंधन को बड़ा सियासी मुद्दा बना चुके आम आदमी पार्टी के...

  • ई-20 पेट्रोल के खिलाफ आप का मार्च

    नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल यानी ई-20 पेट्रोल के खिलाफ दिल्ली में मार्च निकाला। उन्होंने ‘नेशनल टाउन हॉल’ कार्यक्रम में इस मार्च का ऐलान किया था। उनकी पार्टी ने ऑनलाइन याचिका के जरिए दो लाख दस्तखत जुटाए हैं। केजरीवाल इसे लेकर प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करना चाह रहे थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उनको फिरोजशाह रोड पर ही रोक दिया। इसके बाद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य नेता फिरोजशाह रोड पर ही बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए।आम आदमी पार्टी ने...

  • किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

    भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले को सही ठहराने के लिए प्राइमरी तर्क पर तभी अड़ती है, जब उसका फैसला उन्हीं तर्कों पर आधारित होता है। यहां उलटा है। यहां फैसला हो जाता है और उसके बाद उसको न्यायसंगत ठहराने के तर्क खोजे जाते हैं और तथ्य तैयार किए जाते हैं।...

  • ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर देशव्यापी अभियान चलाएगी आप : केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी (आप) ने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर देशव्यापी अभियान तेज करने का ऐलान किया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी की ओर से एक अगस्त को यहाँ कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20' का आयोजन किया जायेगा जिसमें देशभर से लोग प्रत्यक्ष और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से जुड़ सकेंगे। कार्यक्रम में ई-20 के मुद्दे में रुचि रखने वाले विशेषज्ञों, वाहन मालिकों और इससे प्रभावित लोगों को अपनी बात रखने का अवसर दिया जायेगा। इसके साथ ही ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर भी...

  • ई-20 ही लेना होगा, कीमत भी नहीं घटेगी

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि वह पेट्रोल के मामले में ग्राहकों को कोई दूसरा विकल्प नहीं देने जा रही है और न पेट्रोल की कीमतों में कमी करने जा रही है। 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल ई-20 को लेकर चल रहे विवाद के तेज होने के बाद कयास लगाया जा रहा था कि सरकार लोगों को ई-20 के साथ साथ प्योर पेट्रोल या दूसरा कम इथेनॉल वाले पेट्रोल का विकल्प दे सकती है। लेकिन सरकार ने इससे इनकार कर दिया है। पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग के विवाद के बीच शुक्रवार को पेट्रोलियम मंत्रालय ने...