E-20

  • ई-20 पर केजरीवाल करेंगे मार्च

    नई दिल्ली। राहुल गांधी ने पेपर लीक के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। अब आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल यानी ई-20 पेट्रोल के खिलाफ पीएम आवास तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि ‘पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को शुद्ध पेट्रोल और ई-20 के बीच चुनने का विकल्प दिया जाए। अगर ये मांग नहीं मानी जाती है तो चार अगस्त को पीएम आवास तक मार्च निकाला जाएगा'। असल में केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर ‘नेशनल टाउन हॉल’ का आयोजन किया था।...

  • ई 20 मुद्दे पर केजरीवाल की राजनीति

    अरविंद केजरीवाल मौके की तलाश में थे। पंजाब चुनाव से पहले उनको कोई ऐसा मुद्दा चाहिए था, जिस पर वे मध्य वर्ग को आकर्षित कर सकें। साथ ही अपनी राजनीतिक वापसी के लिए भी वे मौके की तलाश में थे। इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर देश में जो हल्ला मचा है उससे उनको मौका मिल गया है। उन्होंने इसका राजनीतिक लाभ लेने का अभियान शुरू कर दिया है। उनकी आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में इसे मुद्दा बना रही है और इस बीच उन्होंने देश की 29 ऑटोमोबाइल कंपनियों को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने टोयोटा, मारूति सुजुकी और...