E20 petrol

  • सरकार ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ

    आमतौर पर सरकार का काम जनता की समस्याओं को दूर करना होता है। लोकतंत्र में उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी जनता के प्रति होती है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण के मामले में सरकार जनता की बजाय ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ है। कंपनियां भी सरकार का खुल कर समर्थन कर रही हैं। तभी दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक टोयोटा ने देश के एक जाने माने इन्फ्लूयंसर मनीष कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी हैरान करने वाली बात है। आमतौर पर नागरिक कंपनियों के खिलाफ मुकदमा कराते हैं या उलटी गंगा...

  • ई20 के पक्ष में माहौल बनाने का दबाव

    जैसे जैसे पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने का विरोध बढ़ रहा है और लोग वीडियो साझा करके अपनी समस्याएं बता रहे हैं वैसे वैसे सरकार की ओर से इसके पक्ष में माहौल बनाने का अभियान भी तेज होता जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिल्ली में विशेषज्ञ के नाम पर सरकार का पक्ष रखने वाले लोग बैठाए गए। बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों के अधिकारियों से कहा गया कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठें और ई20 पेट्रोल यानी पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने के फैसले का बचाव करें। मारूति, टोयोटा जैसी कई कंपनियों के अधिकारियों ने बचाव किया लेकिन टाटा, महिंद्रा...

  • भूटान ने ई20 पेट्रोल लेने से मना किया

    नई दिल्ली। एक तरफ जहां भारत में 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर विरोध चल रहा है वहीं दूसरी ओर पड़ोसी देश भूटान ने भारतीय ऑयल कंपनियों का ई20 पेट्रोल लेने से मना कर दिया है। भूटानी मीडिया 'द भूटानीज' की रिपोर्ट के मुताबिक, भूटान ने भारत से अनुरोध किया है कि जब तक भारतीय बाजार में नॉर्मल पेट्रोल उपलब्ध है, तब तक उन्हें बिना मिलावट वाला पुराना पेट्रोल ही सप्लाई किया जाए।