कैसे पढ़ें, कैसे बढ़ें?
एक दशक में स्कूलों में छात्रों की संख्या 2.26 करोड़ घट गई। यह केंद्र की नीतिगत प्राथमिकताओं का परिणाम है। मोदी सरकार ने “संसाधनों के उपयोग में सुधार” के लिए स्कूल समेकन योजना शुरू की थी। चौंकाने वाले ये आंकड़े नीति आयोग की रिपोर्ट से सामने आए हैं कि पिछले दस साल में हर रोज औसतन 25 स्कूल बंद हुए। 2014-15 में भारत में 11.07 लाख सरकारी स्कूल थे। 2024-25 में ये संख्या 10.13 लाख रह गई। इसी दौरान सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों की संख्या 83,000 से घट कर 79,000 रह गई। यानी 94 हजार स्कूल बंद हुए। जबकि इस...