पहली बार मिस्र पर भी हमला
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान की जंग का दायरा बढ़ता जा रहा है। एक तरफ पहली बार सऊदी अरब युद्ध में शामिल हुआ और उसने इराक में ईरान समर्थित समूह के ऊपर हमला किया। दूसरी ओर पहली बार ईरान ने मिस्र पर हमला किया है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक मिस्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को दमियाता पोर्ट पर दो गैस टैंकरों में लगी आग हादसा नहीं, बल्कि ड्रोन हमले का नतीजा थी। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ड्रोन ने अमेरिकी कंपनी के नैचुरल गैस स्टोरेज टैंकर एनरगोस विंटर को निशाना बनाया, जिसके बाद आग...