Egypt

  • रूस और मिस्र का भूमध्य सागर में होगा संयुक्त नौसैनिक अभ्यास

    रूस के प्रशांत बेड़े के दो युद्धपोत मिस्र की नौसेना के साथ भूमध्य सागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में भाग लेंगे। और रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह घोषणा की। मंत्रालय के मुताबिक मिसाइल क्रूजर वैराग और फ्रिगेट मार्शल शापोशनिकोव सहित प्रशांत बेड़े के लड़ाकू जहाजों का एक समूह मिस्र की नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास में शामिल होने के लिए मिस्र के बंदरगाह अलेक्जेंड्रिया के लिए रवाना हो गया हैं। और अभ्यास के दौरान मिस्र की नौसेना का प्रतिनिधित्व फ्रिगेट ईएनएस अल-कादिर द्वारा किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा की अभ्यास उस विशेष प्रारूप में आयोजित किये जायेंगे।और जो...

  • अकेले पड़े सीसी तीसरी बार भी जीतेंगे!

    मिस्र में रविवार को हुआ मतदान राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी का भविष्य तय करेंगे। राष्ट्रपति के रूप में फतेह अल-सीसी तीसरा कार्यकाल हासिल करने की उम्मीद में हैं। लेकिन सब कुछ इतना आसान भी नहीं है। एक समय था जब उन्हें जनता देश के उद्धारक के रूप में देखती थी। मगर यह दबंग नेता अब जनता की उम्मीदों का केन्द्र और उसकी पसंद नहीं है। सीसी के प्रति आक्रोश और असंतोष अर्थव्यवस्था को लेकर है। अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट आ रही है। विदेशी शक्तियां टेका लगाकर किसी तरह अर्थव्यवस्था को संभलवाने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि उन्हें डर है...

  • पीएम मोदी अमेरिका-मिस्र की सफल यात्रा से स्वदेश लौटे

    PM Modi US and Egypt visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका और मिस्र की पांच दिवसीय यात्रा के बाद रविवार देर रात स्वदेश लौट आए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की स्वदेश वापसी पर हवाई अड्डे के बाहर उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अलावा दिल्ली से भाजपा के सभी सांसद इस अवसर पर मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की यात्रा पर थे। अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति जो...

  • साझेदारी बढ़ाएंगे भारत और मिस्र

    कैरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र की अपनी पहली यात्रा में सामरिक साझेदारी बढ़ाना का एक अहम समझौता किया। दो दिन की अपनी यात्रा के दूसरे दिन रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की आमने सामने की वार्ता हुई, जिसके बाद भारत और मिस्र ने दोपक्षीय सामरिक साझेदारी बढ़ाने के एक अहम समझौते पर दस्तखत किए। रविवार को अपनी यात्रा पूरी करके प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए रवाना हो गए।    इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान...

  • भारत-मिस्र संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे

    PM Modi in Egypt :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र के मुफ्ती-ए-आजम डॉ. शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम अल्लाम से सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने और अतिवाद एवं कट्टरता के मुकाबले से संबंधित मुद्दों समेत भारत-मिस्र संबंधों पर चर्चा की। मिस्र की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने अल्लाम को अवगत कराया कि भारत मिस्र के सामाजिक न्याय मंत्रालय के अंतर्गत इस्लामिक विधिक अनुसंधान के लिए मिस्र की परामर्श संस्था ‘दार-अल-इफ्तार’ में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) की स्थापना करेगा। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को आयोजित बैठक पर प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अल्लाम ने समावेशिता और...

  • अमेरिका और मिस्र की यात्रा पर जाएंगे मोदी

    नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा के कार्यक्रम की घोषणा की है। मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के निमंत्रण पर 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं। बाइडेन 22 जून को मोदी के लिए राजकीय भोज की मेजबानी करेंगे। इस यात्रा के दौरान मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस के साझा सत्र को भी संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री...

  • मिस्र या भारत की धरोहर, कट्टरपंथ से नुक़सान

    अभी तक मिस्र में मैंने जो देखा है वो आँखें खोल देने वाला है। क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि आज से 3,500-4,500 साल पहले, क़ुतुब मीनार से भी ऊँची इमारतें, वो भी पत्थर पर बारीक नक्काशी करके, मिस्र के रेगिस्तान में बनाई गयीं। उनमें देवी-देवताओं की विशाल मूर्तियाँ स्थापित की गईं। हमारे यहाँ मंदिरों में भगवान की मूर्ति का आकर अधिक से अधिक 4 से 10 फीट तक ऊँचा रहता है। लेकिन इनके मंदिरों में मूर्ति 30-40 फीट से भी ऊँची हैं। हम भारतीय अपनी प्राचीन संस्कृति पर बहुत गर्व करते हैं। बात-बात पर हम ये बताने कि...

  • आतंकवाद पर भारत, मिस्र एक साथ

    नई दिल्ली। भारत की यात्रा पर आए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी ने बुधवार को प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं के बीच उच्च स्तरीय वार्ता हुई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद के विरोध में भारत और मिस्र एक साथ हैं। बैठक में मिस्र के राष्ट्रपति सिसी के साथ आए एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भी हिस्सा लिया, जिसमें पांच मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। बैठक के बाद दोनों देशों ने साझा बयान जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने...

  • पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति में बातचीत

    नई दिल्ली। मिस्र (Egyptian) के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी (Abdul Fattah El Sisi) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों (bilateral relations) को गति प्रदान करने के लिये बुधवार को बातचीत की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति अल सिसी के बीच बैठक की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘मिस्र के साथ हमारे संबंधों, एशिया के साथ अफ्रीका के सम्पर्कों के नैसर्गिक सेतु को प्रगाढ़ बनाते हुए।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति अल सिसी ने दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को गति प्रदान करने...

और लोड करें