पांच राज्यों में आज फैसले का दिन
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में सोमवार, चार मई को वोटों की गिनती होगी। बंगाल की 294 सीटों पर मतदान संपन्न होने के पांच दिन बाद, तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए मतदान के 11 दिन बाद और पुडुचेरी, केरल व असम में मतदान के 25 दिन के बाद मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में वोटों की गिनती की तैयारी पूरी कर ली है। हर मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर हर मतगणना केंद्र में पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्र सरकार के या सार्वजनिक उपक्रम...