जेएनयू आंतरिक समिति चुनाव के नतीजे घोषित
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के डीन ऑफ स्टूडेंट्स कार्यालय ने बुधवार को आंतरिक समिति चुनाव के परिणामों की आधिकारिक घोषणा की। इस चुनाव में तीन प्रतिनिधियों का चयन स्नातक, परास्नातक और पीएचडी वर्गों से किया गया है। डीन ऑफ स्टूडेंट्स मनुराधा चौधरी ने कहा कि स्नातक (यूजी) श्रेणी से गर्विता गांधी, परास्नातक (पीजी) श्रेणी से श्रुति वर्मा और पीएचडी श्रेणी से परन अमितावा को छात्र प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है। ये तीनों छात्र विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति में अपने-अपने वर्गों का प्रतिनिधित्व करेंगे। जेएनयू आंतरिक समिति चुनाव के लिए मंगलवार को वोटिंग हुई थी। 25 अक्टूबर को जवाहरलाल...