महुआ बनाम मालवीय बनाम पुरी
अम्रेरिका के सेक्स अपराधी जेफ्री एफस्टीन की फाइल्स तो अमेरिका में खुल रही हैं लेकिन उनको भारत में चर्चा में ले आने का काम जो लोग कर रहे हैं उनमें एक महुआ मोइत्रा हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा भी जी जान से लगे हैं। लेकिन महुआ मोइत्रा का मामला थोड़ा निजी हो गया है। असल में उन्होंने एपस्टीन फाइल्स से ईमेल्स निकाल कर सोशल मीडिया में डालना शुरू किया। वे साथ साथ कमेंट भी करती थीं। उनके निशाने पर हरदीप पुरी थे। हरदीप पुरी ने जितनी बार अपनी सफाई दी उतनी बार महुआ ने नए ईमेल के जरिए उनको...