ethanol

  • संसद में सरकार ने इथेनॉल का बचाव किया

    नई दिल्ली। अभी तक सरकार मीडिया के सामने दावा करती थी कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियों पर कोई असर नहीं पड़ता। सोमवार को उसने संसद में यह दावा किया। सरकार ने कहा है कि इथेनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल से गाड़ियों के इंजन खराब नहीं होते हैं। सरकार ने कहा कि ई-20 फ्यूल से गाड़ियों के इंजन खराब होने या उनके अचानक बंद होने की कोई पुख्ता रिपोर्ट नहीं है। सरकार ने सोमवार, 20 जुलाई को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि देश भर...

  • लोगों की बात सुनें

    ई-20 की बिक्री अनिवार्य कर दी गई है, तो कार मालिक खुद को लाचार पा रहे हैं। इसका जो विकल्प मौजूद है, वह दुर्लभ और महंगा है। सभी कार उपभोक्ता उसे नहीं अपना सकते। पेट्रोल में इथॉनोल की मिलावट के मुद्दे पर आम कार मालिकों की अंदेशाएं अब असंतोष का रूप ले चुकी हैं। लोग सड़कों पर उतरने लगें, तो केंद्र को यह अवश्य समझना चाहिए कि उठे सवालों को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अब तक सरकार ने सिरे से इन आशंकाओं को ठुकराया है। वह कार उद्योग से जुड़ी शख्सियतों को भी सामने ले आई, जिन्होंने संदेश...

  • अभी इथेनॉल का प्रयोग चल रहा है

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल की ब्लेंडिंग पूरे देश में लागू कर दी है, जिससे गाड़ियों के इंजन में खराबी आ रही है। लेकिन अदालत को सरकार ने बताया है कि पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने का काम अभी प्रयोग के दौर में है। सोचें, अभी जिस का प्रयोग चल रहा है उसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है। असल में कर्नाटक में इथेनॉल की खरीद बढ़ाने के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान ही सरकार ने कहा कि अभी प्रयोग चल रहा है। बहरहाल,...

  • 85 फीसदी इथेनॉल वाला फ्यूल लॉन्च

    नई दिल्ली। अभी तक 20 फीसदी इथेनॉल मिक्स पेट्रोल बेचा जा रहा था लेकिन अब सरकार ने 85 फीसदी तक इथेनॉल मिक्स फ्यूल लॉन्च कर दिया है। इसे ई85 नाम दिया गया है। इसे पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आधिकारिक रूप से दिल्ली में लॉन्च किया। इंडियन ऑयल के पूसा रोड पर स्थित आउटलेट पर दिल्ली के पहले ई85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन का उद्घाटन हुआ है। बताया गया है कि यह फ्यूल सामान्य पेट्रोल से 20 रुपए प्रति लीटर सस्ता है। सरकार का कहना है कि इससे न सिर्फ आम लोगों का गाड़ी चलाने का खर्च...