एक्जिट पोल की दिशा साफ है
भारत में ओपिनियन पोल और एक्जिट पोल दोनों पर भरोसा नहीं किया जाता है। इनके नतीजे, जिसके पक्ष में जाते हैं वह भी सवाल उठाता है और जिसके खिलाफ बताए जाते हैं वह तो खैर यकीन नहीं ही करता है। आम आदमी भी मनोरंजन के लिए ओपिनियन और एक्जिट पोल देखता है। यही कारण है कि तमाम बड़ी एजेंसियों ने अपने को एक्जिट पोल के तमाशे से अलग कर लिया है। सीएसडीएस और लोकनीति ने पहले अपने को अलग किया। बाद में सी वोटर ने भी एक्जिट पोल लगभग बंद कर दिया। एक्सिस माई इंडिया ने भी इन दोनों एजेसियों...