यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेस वे का उद्घाटन
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया। हरदोई में हुए एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद इसे जनता के लिए खोल दिया गया। यह पहला एक्सप्रेस वे है, जिस पर चलने के लिए बाइक सवारों को भी टोल टैक्स देना होगा। यह एक्सप्रेस वे पांच साल में बन कर पूरा हुआ है और मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। इसके उद्घाटन के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ऐलान किया कि एक्सप्रेस वे को हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने...