दिल्ली में भी अब हफ्ता वसूली
किसी समय यह बात मुंबई के लिए कही जाती थी। वहां अंडरवर्ल्ड के लोग हफ्ता वसूलते थे, जिसे प्रोटेक्शन मनी कहते थे। कई फिल्मों की कहानियां इस पर आधारित हैं। बाद में पूरी हिंदी पट्टी में एक परिघटना के तौर पर यह देखने को मिला। बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में पहले एक उद्योग के तौर पर अपहरण का काम फला फूला और उसके बाद लोग जान बचाने के लिए रंगदारी भरने लगे। बिहार में तो इस तरह की घटनाएं बंद हो गईं और मुंबई में हफ्ता वसूली कम हो गई है लेकिन अब दिल्ली इसकी भी राजधानी बन गई...