फराह खान ने 18 साल बाद ‘सौ दर्द’ गाने की शूटिंग
मशहूर कोरियोग्राफर, निर्देशक और यूट्यूबर फराह खान ने हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में शानदार गाने दिए हैं। कुछ फिल्में तो ऐसी थीं, जो भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में पीछे रही, लेकिन इसके गाने काफी हिट हुए थे। फराह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान साल 2006 की फिल्म 'जान-ए-मन' के बारे में दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने खासकर सॉन्ग 'सौ दर्द' का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस गाने में सलमान खान ने असल में रोते हुए परफॉर्मेंस दी थी। फराह खान ने पॉडकास्ट का क्लिप इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शेयर किया, जिसमें...