फराह खान अली ने शेयर की इटली की लेक कोमो ट्रिप की तस्वीरें
कई बार कुछ जगहें सिर्फ खूबसूरत नहीं होतीं, बल्कि उनसे जुड़ी यादें उन्हें और भी खास बना देती हैं। जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर और दिग्गज अभिनेता संजय खान की बेटी फराह खान अली ने अपनी यूरोप ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यह यात्रा उनके लिए अपनी दिवंगत मां की यादों को फिर से जीने का एक जरिया बनी। फराह खान अली अपनी इटली ट्रिप पर लेक कोमो भी घूमने गईं। यह जगह उनकी मां जरीन खान के दिल के बेहद करीब थी। इंस्टाग्राम पर फराह ने पोस्ट किया, ''मेरी मां इस जगह को बहुत पसंद करती थीं...