कई बार कुछ जगहें सिर्फ खूबसूरत नहीं होतीं, बल्कि उनसे जुड़ी यादें उन्हें और भी खास बना देती हैं। जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर और दिग्गज अभिनेता संजय खान की बेटी फराह खान अली ने अपनी यूरोप ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यह यात्रा उनके लिए अपनी दिवंगत मां की यादों को फिर से जीने का एक जरिया बनी।
फराह खान अली अपनी इटली ट्रिप पर लेक कोमो भी घूमने गईं। यह जगह उनकी मां जरीन खान के दिल के बेहद करीब थी। इंस्टाग्राम पर फराह ने पोस्ट किया, ”मेरी मां इस जगह को बहुत पसंद करती थीं और हर साल यहां आया करती थीं। ऐसे में इस जगह पर जाना मेरे लिए सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि मां की यादों के करीब पहुंचने जैसा था।
फराह न एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनकी पूरी ट्रिप के कई छोटे-छोटे पल नजर आ रहे हैं। वीडियो में फराह अपनी बहन सिमोन अरोड़ा समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं। सभी यूरोप की खूबसूरत गलियों में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Also Read : टीवीके को तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कम से कम 10 सीटों की जरूरत
वीडियो में लेक कोमो के मनमोहक नजारे, मिलान शहर की रौनक भरी सड़कों और ज्यूरिख की खूबसूरती को भी दिखाया गया है। फराह और उनकी बहन इन जगहों की सैर करती नजर आ रही हैं। कभी वह झील के किनारे टहलती दिखाई देती हैं तो कभी लोकल स्ट्रीट फूड का आनंद लेती हैं।
कैप्शन में फराह ने बताया, ”पिछले हफ्ते मैं अपनी बहन और आंटी के साथ लेक कोमो, मिलान और ज्यूरिख गई थीं। मेरी मां को लेक कोमो से बहुत लगाव था और वह बार-बार यहां लौटकर आती थीं। इस बार जब हम वहां गए, तो ऐसा लगा जैसे हम उन्हीं रास्तों पर चल रहे हैं, जिन पर मेरी मां चला करती थीं।”
फराह ने आगे कहा किसी भी जगह की खूबसूरती सिर्फ वहां के नजारों में नहीं होती, बल्कि उससे जुड़ी यादों और अपने लोगों में होती है। इस ट्रिप के दौरान मैंने अपनी मां की यादों को हर पल महसूस किया और अब हमने साथ में मिलकर कुछ नई यादें भी बना ली हैं। यह अनुभव हमारे लिए बेहद खास और भावनात्मक रहा।
गौरतलब है कि फराह की मां जरीन खान का निधन 7 नवंबर 2025 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



