farmer protest

  • किसान-मजदूर संगठन देशभर में प्रदर्शन करेंगे

    नई दिल्ली। किसान संगठन, केंद्रीय श्रमिक संगठनों के साथ मिलकर किसानों के ‘दिल्ली मार्च’ के पांच वर्ष पूरे होने पर 26 नवंबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे और सरकार से कथित अधूरे वादों को पूरा करने की मांग करेंगे। 2020–21 के किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने दिल्ली की सीमाओं पर चले सालभर के धरना-प्रदर्शन के दौरान किए गए प्रमुख वादों को लागू न करने के लिए सरकार की आलोचना की। अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष अशोक धावले ने कहा, “किसानों से किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया। यहां...

  • डल्लेवाल का आप सरकार पर हमला

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील के एक दिन बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपना अनशन खत्म कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर बड़ा हमला किया। इससे पहले डल्लेवाल ने 131 दिन से चल रहा अनशन खत्म किया। रविवार को उन्होंने फतेहगढ़ साहिब की सरहिंद अनाज मंडी में किसान महापंचायत में उन्होंने इसका ऐलान किया। एक दिन पहले शिवराज सिंह चौहान ने डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की अपील करते हुए कहा था कि चार मई को किसानों से चंडीगढ़ में मीटिंग करेंगे। महापंचायत में डल्लेवाल ने...

  • किसान और छात्र आंदोलन की चुनौती

    farmer and student movement: नए साल की शुरुआत किसान और छात्रों के आंदोलन के साथ हुई है। पिछले साल फरवरी में पंजाब और हरियाणा के शंभू व खनौरी बॉर्डर पर किसानों ने आंदोलन शुरू किया था। वह आंदोलन अभी तक जारी है। उसमें एक नई बात यह जुड़ गई है कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन कर रहे हैं। उनके अनशन के 40 दिन से ज्यादा हो गए हैं। उधर बिहार में छात्रों का आंदोलन चल रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगा कर छात्र उसे रद्द...

  • किसानों को किसी की अनुमति की जरुरत नहीं

    यह कमाल की बात है कि पंजाब और हरियाण के शंभू बॉर्डर पर पिछले नौ महीने से धरना दे रहे किसान दिल्ली आना चाहते हैं और वे जब दिल्ली की ओर कूच करते हैं तो हरियाणा की पुलिस उन पर लाठी चला कर या पानी की बौछार मार कर या आंसू गैस के गोले छोड़ कर उनको रोक दे रही है और पुलिस वाले उनसे पूछ रहे हैं कि उनके पास दिल्ली जाने का परमिशन है क्या। सवाल है कि किसी को भी दिल्ली आने के लिए परमिशन लेने की जरुरत क्यों है? क्या भारत सरकार ने कोई नया नियम...

  • किसानों ने सरकार को एक दिन की मोहलत दी

    Farmer protest: पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर कई महीने से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार, छह दिसंबर को दिल्ली की ओर कूच किया लेकिन करीब ढाई घंटे के बाद उन्होंने अपना दिल्ली मार्च रोक दिया। किसानों ने केंद्र सरकार को समझौता वार्ता के लिए एक दिन का समय दिया है। किसानों ने कहा है कि शनिवार, सात दिसंबर को केंद्र सरकार से बात हो सकती है। अगर सरकार मांग मानती है तो किसान पीछ हट जाएंगे अन्यथा उनका दिल्ली मार्च जारी रहेगा। also read: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया...

  • किसान आंदोलन से भाजपा की मुश्किल बढ़ेगी

    राजधानी दिल्ली के सीमा पर एक साल तक चले किसान आंदोलन के बाद महाराष्ट्र और हरियाणा में पहली बार चुनाव होने वाला है। उस आंदोलन से प्रभावित राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा को नुकसान हुआ है। पंजाब और उत्तर प्रदेश इसकी मिसाल है। अब महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव होने जा रहे हैं और उससे पहले एक बार फिर किसानों का आंदोलन जोर पकड़ने की संभावना दिख रही है। पंजाब के किसान इस बात को लेकर आंदोलित हैं कि 2020-21 में हुए किसान आंदोलन को समाप्त कराने के समय केंद्र सरकार ने जो वादा किया था उसे पूरा नहीं...

  • किसानों की बात सुनें

    फिलहाल उम्मीद करनी चाहिए किसान संगठनों के प्रति सरकार के रुख में बदलाव सिर्फ चुनावी कारणों से नहीं है। लेकिन अगर ऐसा हुआ, तो फिर यही कहा जाएगा कि वर्तमान के टकराव को कुछ समय के लिए महज टाला भर गया है। Farmer Protest Kisan Mahapanchayat यह भी पढ़ें: भाजपा के दक्कन अभियान की चुनौतियां यह स्वागतयोग्य है कि दिल्ली पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) को रामलीला मैदान में महापंचायत लगाने की इजाजत दी। इसे प्रशासन के रुख में एक बड़े बदलाव के रूप में लिया जाएगा। इस सिलसिले में यह याद करना उचित होगा कि 2020 में भी...

  • किसान छह मार्च को दिल्ली कूच करेंगे

    चंडीगढ़। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे किसानों ने ऐलान किया है कि वे छह मार्च को दिल्ली कूच करेंगे। इसके बाद किसान 10 मार्च को दोपहर 12 से चार बजे तक देश भर में ट्रेनें रोकेंगे। गौरतलब है कि किसान पिछले तीन हफ्ते से पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। उनके प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पुलिस की कार्रवाई में युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई, जिसकी वजह से किसानों ने दिल्ली कूच टाल दिया था। Kishan Andolan रविवार यानी तीन मार्च...

  • दुनिया और भारत के किसान आंदोलन का फर्क

    पंजाब के किसान पिछले दो हफ्ते से आंदोलन कर रहे हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। वे दिल्ली आना चाहते हैं कि लेकिन सरकार ने जबरदस्त बाड़ेबंदी करके किसानों को पंजाब की सीमा में ही रोक दिया है। उनको हरियाणा में ही नहीं घुसने दिया जा रहा है तो वे दिल्ली कैसे पहुंचेंगे! दो हफ्ते के आंदोलन में एक युवा किसान शुभकरण सिंह सहित आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें तीन पुलिसकर्मी हैं। Farmer protest Kishan Andolan पिछली बार जब किसान एक साल तक आंदोलन करते...

  • किसान मनाएंगे काला दिवस

    चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत के बाद तनावपूर्ण शांति है। इस बीच किसान मजदूर मोर्चा के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता उतरे हैं। चंडीगढ़ में मीटिंग के बाद नेताओं ने 23 फरवरी को पूरे देश में काला दिवस मनाने का ऐलान किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि 26 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से ट्रैक्टर रैली का आयोजन होगा। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत का ऐलान किया है। गौरतलब है कि किसान पिछले 10...

  • कुछ एक्स अकाउंट बंद कराना चाहती है सरकार

    नई दिल्ली। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के बीच खबर आई है कि केंद्र सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के कुछ अकाउंट बंद कराना चाहती है। यह भी कहा जा रहा है कि इलॉन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डाली गई कुछ पोस्ट भी हटाने को कहा गया है। कंपनी ने अपने ग्लोबल गवर्नेंस अफेयर्स अकाउंट के जरिए इस बारे में जानकारी दी है। हालांकि कंपनी ने कहा कि वह इससे सहमत नहीं है। फिर भी ये पोस्ट और अकाउंट भारत से हटा दिए जाएंगे यानी भारत में नहीं दिखेंगे। अंग्रेजी के एक मीडिया समूह की रिपोर्ट...

  • किसानों ने दिल्ली कूच टाला

    चंडीगढ़। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी के लिए आंदोलन कर रहे किसानों ने समय सीमा समाप्त होने के बाद बुधवार को दिल्ली की ओर कूच करने का प्रयास किया और इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे घायल होने के बाद एक किसान की मौत हो गई। उधर टोहाना में किसानों को रोकने की ड्यूटी में तैनात एक एसआई का निधन हो गया। अब तक किसान आंदोलन में छह लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें तीन जवान और तीन किसान शामिल हैं। यह भी...

  • सरकार से बात का प्रस्ताव

    नई दिल्ली/चंडीगढ़। किसान आंदोलन के नौवें दिन बुधवार को शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर किसानों और जवानों के बीच चल रहे टकराव के बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर वार्ता का प्रस्ताव रखा है। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि सरकार फिर से वार्ता के लिए तैयार है। इससे पहले चार दौर की वार्ता हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। केंद्र सरकार की ओर से तीन केंद्रीय मंत्रियों- पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय ने वार्ता की। सरकार ने पांच फसलों के लिए एमएसपी...

  • किसानों की आर-पार की लड़ाई

    चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसान बुधवार को आर-पार की लड़ाई शुरू कर सकते हैं। केंद्र सरकार से चार दौर की बातचीत के बाद सहमति नहीं बनने पर किसानों ने बुधवार को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। अब तक शांतिपूर्ण तरीके से सीमा पर बैठ कर प्रदर्शन कर रहे किसान बुधवार को बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़ने की तैयारी में हैं। शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन का आक्रामक स्वरूप देखने को मिल सकता है। बुधवार को हर हाल में दिल्ली की ओर रवाना होने के लिए किसान एक दिन पहले से तैयारी कर रहे...

  • किसानों का फैसला आज

    चंडीगढ़। केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर किसान संगठन मंगलवार को फैसला करेंगे। रविवार को तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसान संगठनों की आधी रात तक चली वार्ता के दौरान सरकर की ओर से कुछ प्रस्ताव दिए गए थे, जिन पर विचार के लिए किसान संगठनों ने दो दिन का समय मांगा था। उन्होंने कहा था कि वे 20 फरवरी की शाम तक अपना जवाब देंगे। अगर किसानों को प्रस्ताव मंजूर नहीं होता है तो बुधवार को उनका जत्था दिल्ली कूच करेगा। किसान पंजाब और हरियाणा की सीमा पर पूरी तैयारी के साथ बैठे हैं। इससे पहले रविवार की वार्ता में...

  • आंदोलन तेज करेंगे किसान

    चंडीगढ़। पांच दिन से पंजाब और हरियाणा की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसान आंदोलन तेज करने की तैयारी कर रहे हैं। आंदोलन के पांचवें दिन यानी शनिवार को शंभू बॉर्डर पर अपेक्षाकृत शांति रही लेकिन किसानों ने बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। किसानों के साथ रविवार को केंद्र सरकार की चौथे दौर की बातचीत होने वाली है। अगर इसमें कोई सहमति नहीं बनती है तो किसान आंदोलन तेज करेंगे। शनिवार की शाम को किसान आंदोलन के नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार किसानों की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की गारंटी देने का...

  • हरियाणा, दिल्ली में आंदोलन को समर्थन

    नई दिल्ली/चंडीगढ़। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित कई और मांगों को लेकर पंजाब में प्रदर्शन कर रहे किसानों को हरियाणा और दिल्ली में बड़ा समर्थन मिला है। दिल्ली में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने किसानों का समर्थन किया है। उधर हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन के चढ़ूनी गुट ने किसानों के समर्थन में रविवार को महापंचायत करने का ऐलान किया है। किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में किसान पंचायत बुलाई है, जिसमें किसानों के साथ खाप पंचायतें भी आएंगी। यहां से हरियाणा में किसान आंदोलन शुरू करने के लिए फैसला किया जाएगा।...

  • पंजाब, हरियाणा में दिखा बंद का असर

    नई दिल्ली। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी को कानूनी गारंटी देने सहित अपनी कई मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने का ऐलान करने वाले किसान संगठनों की अपील पर शुक्रवार यानी 16 फरवरी को भारत बंद का आयोजन हुआ। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में इस बंद का असर दिखा। हालांकि राजधानी दिल्ली में इसका ज्यादा असर नहीं हुआ। देश के दूसरे हिस्सों में भी इस बंद का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। पंजाब में इसका सबसे ज्यादा असर दिखा, जहां निजी संस्थाओं ने भी बंद का समर्थन किया। किसानों के भारत बंद को पंजाब...

  • पंजाब की सीमा पर चौथे दिन भी टकराव

    चंडीगढ़। केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच बातचीत में सहमति नहीं बनने के बाद एक बार फिर शुक्रवार को पंजाब व हरियाणा की सीमा पर किसानों और सुरक्षा बलों के बीच दिन भर टकराव होता रहा। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित कई मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने पर अड़े किसानों के ऊपर पुलिस ने आंसू गैस के गोले बरसाए। शंभू बॉर्डर पर दिन भर हंगामा चलता रहा। किसानों ने पुलिस की लगाई बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले बरसा दिए। शंभू बॉर्डर पर...

  • मोदी की माया में सत्य (किसान)

    मुझे नहीं लगता नरेंद्र मोदी और उनके सलाहकार कभी फुरसत पाते होंगे? कभी ईमानदारी से मन में सोचा होगा कि उन्होंने दस वर्षों में पुण्य कमाया या पाप? वैसे इस बात को इस तरह भी कह सकते हैं कि गुजरात में सीएम से लेकर पीएम की सत्ता के अपूर्व भाग्य से प्रधानमंत्री मोदी की पुण्यता लोगों की स्मृतियों में क्या वैसी रहेगी जैसी वाजपेयी, नरसिंह राव, इंदिरा गांधी, शास्त्री और नेहरू व गांधी के प्रति जनता में सम्मान, पॉजिटिविटी थी, है और रहेगी! मेरा मानना है मोदी और उनके सलाहकार इस तरह नहीं सोचते। वे अपने बनाए मायावी तानेबाने को...

और लोड करें