Fata Patakha

  • ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना ‘फटा पटाखा’ रिलीज

    अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो की फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'नई नवेली' का दूसरा गाना 'फटा पटाखा' रिलीज हो गया है। जी म्यूजिक कंपनी द्वारा प्रस्तुत इस गाने को जी.वी. प्रकाश कुमार ने संगीतबद्ध और प्रोड्यूस किया है, जबकि इसके बोल वायु ने लिखे हैं और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है। विजय गांगुली ने गाने की कोरियोग्राफी की है। गाने में यामी गौतम धर जॉम्बीज के साथ अनोखी डांस पार्टी करती नजर आ रही हैं। हाई-एनर्जी बीट्स, कैची हुक स्टेप और भव्य कोरियोग्राफी से सजा यह गाना फिल्म की फैंटेसी दुनिया में मनोरंजन का नया रंग जोड़ता...