राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

‘नई नवेली’ का दूसरा गाना ‘फटा पटाखा’ रिलीज

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो की फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना ‘फटा पटाखा’ रिलीज हो गया है। जी म्यूजिक कंपनी द्वारा प्रस्तुत इस गाने को जी.वी. प्रकाश कुमार ने संगीतबद्ध और प्रोड्यूस किया है, जबकि इसके बोल वायु ने लिखे हैं और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है। विजय गांगुली ने गाने की कोरियोग्राफी की है।

गाने में यामी गौतम धर जॉम्बीज के साथ अनोखी डांस पार्टी करती नजर आ रही हैं। हाई-एनर्जी बीट्स, कैची हुक स्टेप और भव्य कोरियोग्राफी से सजा यह गाना फिल्म की फैंटेसी दुनिया में मनोरंजन का नया रंग जोड़ता है।

Also Read : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ममता की पार्टी की तुरंत धन जारी करने की अर्जी ठुकरायी

जी.वी. प्रकाश कुमार ने कहा कि ‘फटा पटाखा’ के जरिए ‘नई नवेली’ की दुनिया के लिए ऐसा ट्रैक तैयार करने की कोशिश की गई है, जो शुरू से ही जश्न और ऊर्जा का अहसास कराए। वायु के बोल, मधुबंती की आवाज और यामी की प्रस्तुति ने गाने की ऊर्जा को और बढ़ाया है।

मधुबंती बागची ने कहा कि ‘फटा पटाखा’ हास्य और जबरदस्त ऊर्जा से भरपूर है और इसे रिकॉर्ड करना उनके लिए बेहद मजेदार अनुभव रहा।

बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने किया है।

‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment