अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘मैसा’ का दूसरा गाना ‘आओ री चिरैया’ रिलीज हो गया है। भावपूर्ण बोल और मधुर संगीत से सजे इस गाने में पिता और बेटी के बीच के खूबसूरत रिश्ते को बेहद संवेदनशील अंदाज में पेश किया गया है। गाना सुनकर श्रोता भावुक हो सकते हैं।फिल्म के टीजर को देशभर में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
फिल्म अपनी दमदार एक्शन शैली, भव्य प्रस्तुति और गंभीर कथानक को लेकर चर्चा में है। खास बात यह है कि इसमें आदिवासी परिवेश की पृष्ठभूमि पर पिता और बेटी के रिश्ते को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। जहां भारतीय सिनेमा की कई बड़ी एक्शन फिल्मों में मां-बेटे के रिश्ते को प्रमुखता दी गई है, वहीं ‘मैसा’ में पिता-बेटी के भावनात्मक संबंध को केंद्र में रखा गया है।
Also Read : कुलगाम मुठभेड़ में संदिग्ध आतंकी ढेर
फिल्म के पहले गाने को मिली लोकप्रियता के बाद निर्माताओं ने दूसरा ट्रैक ‘आओ री चिरैया’ जारी किया है। जेक्स बिजॉय के संगीत निर्देशन में तैयार यह गाना अपने भावुक बोल और मधुर धुन के जरिए पिता और बेटी के अटूट स्नेह को अभिव्यक्त करता है। गाने के लिरिकल वीडियो में रश्मिका मंदाना का एक कोमल और भावनात्मक पक्ष सामने आता है, जो उनके अब तक के पर्दे पर दिखे अंदाज से अलग है।
‘मैसा’ में रश्मिका मंदाना एक नए और दमदार अवतार में नजर आएंगी। फिल्म को अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसमें जबरदस्त एक्शन के साथ पारिवारिक भावनाओं और आदिवासी समाज की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म की संगीत यात्रा दो नवंबर से शुरू हो चुकी है। ‘मैसा’ 27 नवंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



