बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और शरद केलकर अभिनीत हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ का खौफनाक ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रहस्य और भय से भरी एक ऐसी ग्रामीण दुनिया की झलक दिखाई गई है, जहां खेतों से जुड़ी अलौकिक शक्तियां पूरे गांव के लोगों के जीवन पर हावी हो जाती हैं।
फिल्म की कहानी खेती और कृषि को मनोवैज्ञानिक हॉरर के अनूठे विषय के रूप में पेश करती है। ट्रेलर में एक ऐसे गांव को दिखाया गया है, जहां लोग किसी रहस्यमयी और खौफनाक ताकत के साये में जीने को मजबूर हैं। यहां खेत केवल फसल उगाने की जगह नहीं, बल्कि किसी जीवित और अलौकिक शक्ति की तरह नजर आते हैं। खेतों के पुराने इतिहास में छिपे रहस्य गांव के लोगों के लिए भय का कारण बने हुए हैं।
Also Read : सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
जैकी श्रॉफ अपने अलग अंदाज और प्रभावशाली अभिनय से फिल्म में रहस्य का माहौल गहराते नजर आ रहे हैं। वहीं, शरद केलकर का दमदार अभिनय कहानी को और गंभीर बनाता है। ट्रेलर में दोनों कलाकारों के किरदारों की अलग-अलग झलक देखने को मिलती है।
हरिस इम्तियाज खान के लेखन एवं निर्देशन में बनी इस फिल्म की निर्माता सना खान हैं। ब्लैककैनवस स्टूडियो के बैनर तले निर्मित फिल्म में नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



